फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali apple reached in kolkata and mumbai markets

हिमाचली सेब की बाजार में दस्तक, कोलकाता-मुंबई के लिए 20 ट्रक रवाना

Mon, 08 Jul 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
himachali apple reached in kolkata and mumbai markets
- फोटो : अमर उजाला

देश भर की मंडियों में अगले एक हफ्ते के भीतर हिमाचली सेब दस्तक दे देगा। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी से सेब के 20 ट्रक महाराष्ट्र, गुजरात और कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। देश भर के लोग सेब की अर्ली वैरायटी टाइडमैन और रेड जून का स्वाद चख सकेंगे। हिमाचल के सेब ने जुलाई माह की शुरुआत में ही बाजार में दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


शिमला समेत विभिन्न मंडियों में अर्ली वैरायटी का सेब पहुंच गया है। भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की खरीद फरोख्त के काम में तेजी आ गई है। रविवार को टाइडमैन वैरायटी के सेब की 25 किलो की पेटी 1300 से 1600 रुपये दर से बिकी। रेड जून का रेट 300 से 600 रुपये तक रहा। हिमाचल में सालाना करीब 3000 करोड़ का सेब कारोबार होता है। इस कारोबार से करीब 6 लाख परिवार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं। प्रदेश में 15 जुलाई के बाद सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन

करसोग, कुमारसैन, कोटखाई से पहुंच रहा टाइडमैन

राजधानी शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में करसोग, कुमारसैन और कोटखाई के निचले क्षेत्रों से टाइडमैन और रेड जून किस्म का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। शिमला के अलावा सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली की मंडियों मेें भी इन दोनों किस्मों का सेब भेजा जा रहा है।

रोजाना मंडी पहुंच रही सेब की 12 से 15 हजार पेटियां
आढ़ती एसोसिएशन भट्टाकुफर के अध्यक्ष हरीश ठाकुर और सेब कारोबारी सुशील ठाकुर ने बताया कि मंडियों में टाइडमैन और रेड जून सेब पहुंचना शुरू हो गया है। रोजाना 12 से 15 हजार पेटी सेब मंडी पहुंच रहा है। बढ़िया क्वालिटी का सेब मंडी में आने पर कीमतों में ओर अधिक उछाल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed