फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Youth Congress President Manish Thakur statement shimla

महिलाओं को काम के अनुसार दी पदोन्नति : मनीष ठाकुर

Mon, 30 Jul 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
himachal Youth Congress President Manish Thakur statement shimla

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार आधी आबादी पूरा हक के तहत लोकसभा और विधानसभा स्तर पर पहले से काम कर रहीं महिलाओं को उनके काम के अनुसार पदोन्नत किया है।

विज्ञापन


पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में पार्टी की विचारधारा से जुड़ीं महिलाओं को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में एनएसयूआई, पंचायतीराज, नगर निकाय और कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी महिलाओं को कार्यकारिणी में लिया जाए।
विज्ञापन


युकां के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के आदेशानुसार युवा महिलाओं को संगठन से जोड़ने के आदेश दिए गए हैं। भारतीय युकां सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित यादव और सह प्रभारी जगदेव गागा की अनुमति से इन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमी नंदा प्रदेश युकां महासचिव नियुक्त

himachal Youth Congress President Manish Thakur statement shimla

प्रदेश युकां सचिव रहीं नीतू सूद और रिपना कलसाइक को पदोन्नत कर और शिमला नगर निगम की पार्षद और पूर्व महासचिव सिमी नंदा को प्रदेश युकां महासचिव नियुक्त किया है।

शिमला लोस में युकां महासचिव रहीं आभा नेगी, ऊषा मेहता, मोनिता मनु चौहान, अमृता कश्यप, दिव्यांशु ठाकुर, आशा नेगी, अनु मराठा और आशा नेगी को प्रदेश युकां सचिव नियुक्त किया हैं।

अरुणा महाजन और ईशा रानी को हमीरपुर लोस युकां महासचिव और रीता कल्याण, मीरा नेगी, रितिका ठाकुर, अदिति ओक्टा, रिपंल ब्रागटा, पूजा ठाकुर को शिमला लोस युकां महासचिव और सामा देवी को कांगड़ा लोस युकां सचिव नियुक्त किया हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed