{"_id":"66c9e61d44dff44ff50a3753","slug":"himachal-weather-update-rain-alert-in-himachal-aaj-ka-mausam-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला, ऊना, धर्मशाला और सोलन में बरसे बादल, दो दिन बारिश का पूर्वानुमान, इस दिन खिलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला, ऊना, धर्मशाला और सोलन में बरसे बादल, दो दिन बारिश का पूर्वानुमान, इस दिन खिलेगी धूप
Sun, 25 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर राजधानी शिमला, ऊना, धर्मशाला और सोलन में जमकर बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश में 73 सड़कें और 53 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर के समय हो रही बारिश के दौरान घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी शिमला, ऊना, धर्मशाला और सोलन में शनिवार दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 और 28 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 29 अगस्त को फिर मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में 73 सड़कें और 53 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। जिला शिमला में 35, मंडी में 20, कांगड़ा में 9, कुल्लू में 6, किन्नौर में दो और ऊना में एक सड़क अभी भी बंद है।
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार सुबह के समय शिमला में बादल और धुंध छाई रही। दोपहर करीब सवा एक बजे से ढाई बजे तक शहर में भारी बारिश हुई। शिमला में 11, धर्मशाला में 28, ऊना में 15, सोलन में 37, जुब्बड़हट्टी में 11 और बरठीं में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। हमीरपुर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.4, ऊना में 32.8, हमीरपुर में 32.4, चंबा में 32.7, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 33.0, शिमला में 23.1, धर्मशाला में 29.0, नाहन में 29.4, सोलन में 29.0, मनाली में 23.8, कांगड़ा में 33.3 और मनाली में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को धर्मशाला, ऊना, पालमपुर, मंडी और डलहौजी में बादल बरसे। अन्य जगह मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
