{"_id":"6012bed08ebc3e08996f4fb9","slug":"himachal-weather-today-snowfall-forecast-for-two-days-temperature-of-four-cities-in-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन बर्फबारी, माइनस में चार शहरों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन बर्फबारी, माइनस में चार शहरों का तापमान
Thu, 28 Jan 2021 07:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
शिमला में बर्फ(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तीन फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान कम होने से कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। केलांग, कल्पा, मनाली और सोलन का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.7, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.2, कांगड़ा में 20.0, भुंतर में 19.9, मंडी में 19.2, सोलन में 18.5, सुंदरनगर में 18.3, चंबा में 17.2, नाहन में 16.8, धर्मशाला में 15.6, शिमला में 13.3, मनाली में 13.4, कल्पा में 8.0, डलहौजी में 6.7 और केलांग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.4, कल्पा में माइनस 3.8, मनाली में माइनस 0.8, सोलन में माइनस 0.7, भुंतर में 0.9, सोलन में 1.0, ऊना में 2.2, शिमला-धर्मशाला में 2.6, चंबा में 2.5, कांगड़ा-हमीरपुर में 3.2, बिलासपुर में 3.5 और नाहन में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन