{"_id":"6054ca3107a7166d1051bc09","slug":"himachal-weather-today-light-snowfall-in-rohtang-rain-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल का मौसम: रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, मनाली में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल का मौसम: रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, मनाली में बूंदाबांदी
Fri, 19 Mar 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा सहित ऊंची पहाड़ियों में शुक्रवार को फाहे गिरे। मनाली में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
23 मार्च तक मौसम खराब होने की संभावना है। 24 और 25 मार्च को मौसम साफ रहेगा।
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। कांगड़ा-मंडी में अधिकतम तापमान 31.0, बिलासपुर में 33.2, हमीरपुर में 32.9, सुंदरनगर में 30.9, सुंदरनगर में 30.9, भुंतर में 29.2, नाहन में 28.5, चंबा में 28.9, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 22.4, शिमला में 22.2, कल्पा में 17.1, डलहौजी में 16.0 और केलांग में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन