फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Report Thunderstorm Rain Alert for Next Two Days

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 15 Apr 2019 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Report Thunderstorm Rain Alert for Next Two Days
फाइल फोटो

हिमाचल में मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात के भी आसार हैं। उधर, कुल्लू और लाहौल जिला प्रशासन ने हिमखंड गिरने की आशंका से लोगों को सचेत रहने की एडवायजरी जारी की है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन मौसम खराब रहेगा। 19 से 21 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को धूप खिली रही। ऊना शहर का पारा फिर बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बिलासपुर का अधिकतम पारा 35, हमीरपुर का 34.6, कांगड़ा-सुंदरनगर का 34, शिमला का 26.6 धर्मशाला का 23.8 और डलहौजी का 20.4 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed