फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report snowfall alert for 24 feb

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी भारी बारिश-बर्फबारी

Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report snowfall alert for 24 feb

प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ने जा रहा है। 25 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पांच दिन तक मौसम खराब रहने से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को प्रदेश में ऊना का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 22 को मौसम शुष्क रहेगा। 23 से 25 फरवरी तक दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। 24 फरवरी को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी होगी। 26 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 17.7, सुंदरनगर में 25.5, भुंतर में 25.6, धर्मशाला में 20.0, नाहन में 22.5, सोलन में 23.5, कांगड़ा में 25.8, बिलासपुर में 23.6, हमीरपुर में 23.2, चंबा में 24.0, डलहौजी में 13.6 और कल्पा में 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


उधर, सोमवार रात को मनाली और कल्पा में न्यूनतम तापमान -0.4, कुफरी में 4.1, भुंतर में 4.5, शिमला में 6.7, ऊना-धर्मशाला में 8.0, नाहन में 9.8, कांगड़ा में 8.2, बिलासपुर में 5.6, हमीरपुर में 7.5 और डलहौजी में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed