फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report: no rainfall prediction in state till oct 9, Monsoon will depart soon

हिमाचल: प्रदेश में छह अक्तूबर से मौसम साफ, जल्द विदा होगा मानसून

Tue, 05 Oct 2021 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 05:21 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में छह अक्तूबर से मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून विदा होने की संभावनाएं काफी अधिक बन गई है। 

विज्ञापन
himachal weather report: no rainfall prediction in state till oct 9, Monsoon will depart soon
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से दो से तीन दिन के भीतर मानसून विदा होगा। 13 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था। मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। बुधवार छह अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। नौ अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला डाकिया के घर में मिले कॉल लेटर, 1029 आधार कार्ड और ढाई हजार से अधिक स्पीड पोस्ट
विज्ञापन


मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.2, सुंदरनगर में 31.0, कांगड़ा में 30.9, भुंतर में 30.8, चंबा में 30.2, सोलन में 29.2, नाहन में 27.8, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 23.5, कल्पा में 21.2, केलांग में 19.1 और डलहौजी में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.9, कल्पा में 7.6, मनाली में 9.6, डलहौजी में 13.8 और शिमला में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून विदा होने की संभावनाएं काफी अधिक बन गई है। दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश से विदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि एक से पांच अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 91 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई, शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगुलसरी में फिर भूस्खलन
उधर, किन्नौर जिले के निगुलसरी में मंगलवार को दूसरे दिन भी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे-5 पर दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे। किन्नौर और शिमला के बीच आवाजाही करने वाले हजारों लोगों, पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें सोमवार को भी यहां पहाड़ी से चलती बस पर पत्थर गिर गए थे। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई थीं।

टकरासी में ओलावृष्टि
उधर, आनी उपमंडल की टकरासी पंचायत में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। ओलावृष्टि से कई नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed