फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Floods Weather Live: राज्य में 1189 सड़कें ठप, 3200 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित

Wed, 12 Jul 2023 08:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jul 2023 08:23 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर भले ही थम गया हो लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भूस्खलन और मकान ढहने की कई घटनाओं में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 1,189 सड़कें, 3,200 जलापूर्ति योजनाएं और 1,128 यातायात रूट प्रभावित रहे। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Himachal Flood Weather Live Updates Today: Mandi Himachal Pradesh Flood, Landslide, Heavy Rains
मंडी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम। - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

08:22 PM, 12-Jul-2023
प्रदेश में बुधवार शाम तक 1,189 सड़कें, 3,200 जलापूर्ति योजनाएं और 1,128 यातायात रूट प्रभावित रहे, जबकि 91 मकान ढह गए व 261 क्षतिग्रस्त हो गए। 130 गोशालाएं गिरने से 21 पशुओं की मौत हो गई। 
06:42 PM, 12-Jul-2023
आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी सरकार : नेगी
सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य प्रगति पर हैं। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी लगातार लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने भुंतर सब्जी मंडी में आढ़तियों, व्यापारियों और लोगों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार विपदा की घड़ी में लोगों के साथ है। इसके साथ ही नेगी ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के साथ औट-सैंज सड़क की बहाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली के कार्य में तेजी लाएं, जिससे लोगों की आवाजाही सुनिश्चित हो सके। अवस्थी ने कहा कि सरकार नुकसान का उचित आकलन कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के हर संभव पुनर्वास के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
06:01 PM, 12-Jul-2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द जाना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर मदद का भरोसा दिया। इस दौरान मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में पंचवक्त्र मंदिर का जायजा लिया।
05:12 PM, 12-Jul-2023
जल्द सभी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा: सीएम
सिस्सू हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने चंद्रताल के मुश्किल भरे हालातों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन के अधिकारी व बचाव टीम चंद्रताल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में लोगों से सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया।
04:16 PM, 12-Jul-2023
प्रदेश में फिर से भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में प्रदेश फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 15 व 16 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई भागों में 18 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, राजधानी शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। धौलाकुआं में 144.5,
रेणुकाजी 87.0,  रिकांगपिओ 42 और कोटखाई में 30.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
 
03:51 PM, 12-Jul-2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने किया चंद्रताल का हवाई सर्वेक्षण
चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बर्फ से लकदक चंद्रताल झील का हवाई सर्वेक्षण किया। चंद्रताल में 300 लोग फंसे हुए हैं। आज शाम तक बचाव दल ने चंद्रताल पहुंचने का लक्ष्य रखा है ताकि लोगों को जल्द सुरक्षित निकाला जा सके। बचाव अभियान में बर्फ व माइनस तापमान बाधा बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 12-Jul-2023
कालका-शिमला हाईवे छोटे वाहनों के लिए बहाल, औट व नगवाईं के बीच फोरलेन अभी बंद
कालका-शिमला नेशनल हाईवे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। धीरे-धीरे यहां से वाहन निकाले जा रहे हैं। उधर, मंडी जिले में औट व नगवाईं के बीच फोरलेन अभी बंद है। मंडी पुलिस के अनुसार फोरलेन को खुलने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में चैलचौक-पंडोह से औट होते हुए कुल्लू जाने की कोशिश ना करें। क्योंकि औट से आगे कुल्लू की तरफ नहीं जा पाएंगे। पुलिस के अनुसार कुछ सोशल मीडिया ग्रुपों में यह बताया जा रहा है कि यह रास्ता खुल गया है, लेकिन यह सही नहीं है। इस गलत सूचना के कारण कुल्लू जाने वाले लोग चैलचौक-पंडोह होते हुए औट की तरफ जा रहे हैं व आगे जाकर परेशान हो रहे हैं।
02:21 PM, 12-Jul-2023
किन्नौर जिले के सांगला बाजार में आई बाढ़, व्यापक नुकसान
भारी बारिश से किन्नौर जिले के सांगला बाजार में बुधवार दोपहर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से अचानक बाढ़ जैसे हालात हो गए और ऊपर की तरफ से बड़ी मात्रा मलबा सांगला बाजार में पहुंच गया। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व संचार सेवाएं ठप होने से लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
01:58 PM, 12-Jul-2023
जिला प्रशासन बिलासपुर ने लगाया लंगर। - फोटो : संवाद
आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए लगाया लंगर
भूस्खलन व बाढ़ के चलते आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने बलोह में लंगर लगाया है। हाईसे से सफर करने वाले पर्यटकों को खाना, फल वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने भी पर्यटकों को फल और पानी बांटा। 
01:40 PM, 12-Jul-2023
 1369 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित
 राज्य में 1369 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। शिमला में सबसे ज्यादा 373, मंडी 258, सोलन 317, किन्नौर 101 और हमीरपुर जिले में 118 जल आपूर्ति योजनाएं  प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। शिमला शहर में छह दिन बाद भी लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। योजनाओं में लगातार गाद आने से आपूर्ति ठप है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed