Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Jalalabad; criminal shot in the leg, two pistols recovered

जलालाबाद में मुठभेड़: रुकने को कहा तो बदमाश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल; दो पिस्टल बरामद

Sat, 28 Nov 2026 07:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 07:57 AM IST
सार

जलालाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पहले भी कई मामलों में फंसा हुआ है। पुलिस के अनुसार उस पर लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Encounter in Jalalabad; criminal shot in the leg, two pistols recovered
जलालाबाद में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जलालाबाद में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू कर उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान दरोगा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस को मनप्रीत सिंह के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी। थाना सिटी प्रभारी मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रीम विला पैलेस के पास नाकाबंदी की।
विज्ञापन




पुलिस ने बाइक पर आ रहे मनप्रीत सिंह को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के कब्जे से एक ग्लॉक और एक स्टार-30 पिस्टल बरामद की है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed