Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What will the weather be like in Indore? Find out: the gap between daytime and nighttime temperatures is set t

कैसा रहेगा इंदौर का मौसम, जानिए आप: दिन और रात के तापमान का अंतर अब घटेगा

Sat, 28 Nov 2026 08:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 28 Nov 2026 08:06 AM IST
सार

इंदौर में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल शहर में कोहरे का असर नहीं दिखाई दे रहा है।आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
What will the weather be like in Indore? Find out: the gap between daytime and nighttime temperatures is set t
दिन ढलते ही ठंड बढ़ रही है इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल शहर में घने कोहरे का असर नहीं है।

विज्ञापन

 

रात में गिरते पारे का असर सुबह आठ बजे तक बना रहने लगा है। सुबह के समय शहरवासियों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग अब गुनगुनी धूप में बैठना पसंद करने लगे हैं। सुबह के वक्त स्वेटर, जैकेट और शॉल जैसे गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता तीन हजार मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। यदि उत्तरी या बर्फीली हवाओं का रुख तेज होता है, तो दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में 18.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।


 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। फिलहाल दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने के आसार हैं, जबकि रात और सुबह की ठंड लोगों को सर्दी का अहसास कराती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed