फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, yellow alert of fog in plain distr

Himachal Weather: ऊंचाई वाले भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में धुंध का अलर्ट

Tue, 06 Dec 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 10:31 PM IST
सार

प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather, forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, yellow alert of fog in plain distr
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8,9 और 10 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


7 दिसंबर को सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 11 व 12 दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई भागों में 7 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में और कमी आने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरगनर 1.8, भुंतर 2.2, कल्पा 0.0, धर्मशाला 7.4, ऊना 5.4, नाहन 10.5, केलांग माइनस 2.1, पालमपुर 6.0, सोलन 3.2, मनाली 2.8, कांगड़ा 8.0, मंडी 5.0, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 4.2, चंबा 5.2, डलहौजी 7.0, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 5.0, कुकुमसेरी माइनस 1.8, नारकंडा 3.5, कोटखाई 2.9, रिकांगपिओ 2.9, धौलाकुआं 8.7 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed