{"_id":"5d23768b8ebc3e6d250daae4","slug":"himachal-transferred-11-police-officers-including-four-sp-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में चार जिलों के एसपी समेत 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में चार जिलों के एसपी समेत 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला
Mon, 08 Jul 2019 10:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस व एचएएस अफसरों के तबादले के बाद जयराम सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सोमवार देर रात गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
तैनाती का इंतजार कर रहे ज्ञानेश्वर सिंह को आईजी क्राइम, एसपी कांगड़ा डीआईजी संतोष पटियाल को प्रधानाचार्य पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार को डीआईजी इंटेलिजेंस के पद पर बतौर एसपी इंटेलिजेंस लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर विमुक्त रंजन पुलिस अधीक्षक कांगड़ा होंगे। एसपी पीटीसी डरोट सौम्या सांबशिवन को कमांडेंट तीन आईआरबीएन पंडोह और यहां तैनात रही अंजुम आरा को कमांडेंट 1 एचपीएपी जुन्गा लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, एसपी कुल्लू रहीं शालिनी अग्निहोत्री को कमांडेंट 1 आईआरबीएन बनगढ़ के साथ 5 आईआरबीएन बस्सी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राज्यपाल की नाराजगी के बाद से बस्सी में बतौर कमांडेंट तैनात गौरव सिंह को एसपी कुल्लू लगाया गया है।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा को एसपी बिलासपुर, कमांडेंट 1 एचपीएपी जुन्गा संजीव कुमार गांधी को कमांडेंट 2 आईआरबीएन सकोह और कमांडेंट सकोह के पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी संजू राम राणा को एसपी किन्नौर लगाया गया है।