फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism: 30 to 50 percent discount in hotels and home stays of hpdc for October

Himachal Tourism: अक्तूबर के लिए होटलों और होम स्टे में 30 से 50 फीसदी तक छूट, एचपीटीडीसी ने जारी किया पैकेज

Tue, 03 Oct 2023 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

 प्रदेश के निजी होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी अक्तूबर माह के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal Tourism: 30 to 50 percent discount in hotels and home stays of hpdc for October
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आपदा के बाद सैलानियों को हिमाचल की ओर आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने चयनित होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। प्रदेश के निजी होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी अक्तूबर माह के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट का एलान कर दिया है। हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल की जगह कश्मीर का रुख कर रहे थे। सैलानियों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए ऑफर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर माह में दुर्गा पूजा के दौरान सैलानियों की संख्या बढ़नी की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आकर्षक ऑफर मिलने पर लोग हिमाचल का रुख करेंगे। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में सैलानियों को आकर्षित करने को कमरों की बुकिंग पर होटल संचालक 30 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। कई होम स्टे संचालक कमरेे की बुकिंग के साथ मुफ्त ब्रेकफास्ट और डिनर ऑफर कर रहे हैं। नारकंडा हाटू स्थित अज्ञात वास के संचालक प्रताप चौहान ने बताया कि सैलानियों को एडवांस बुकिंग पर 25 से 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


आपदा के बाद हिमाचल में सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम के चयनित होटलों में एडवांस बुकिंग पर 20 फीसदी छूट 30 सिंतबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। सैलानियों के लिए कई अन्य आकर्षक पैकेज भी जारी किए गए हैं। - अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक हिमाचल पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीटीडीसी ने जारी किया ट्राइबल साइट सीन टूअर पैकेज
पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए दो दिनों का ट्राइबल साइट सीन टूअर पैकेज भी जारी किया है। इस पैकेज में सैलानी मनाली-केलांग-बारालाचा पास-त्रिलोकीनाथ-उदयपुर-मनाली घूमेंगे। एक दिन के रोहतांग पास साइट सीन पैकेज में सैलानी मनाली-रोहतांग पास-सिसू-मनाली घूमेंगे। एक दिन के ट्राइबल साइट सीन टूअर में मनाली-त्रिलोकीनाथ-उदयपुर-मनाली घूमेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed