Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Himachal: The mortal remains of the martyred Ankush Thakur martyr in Galvan will reach the ancestral village this evening
{"_id":"5eec842495d36035f41a78eb","slug":"himachal-the-mortal-remains-of-the-martyred-ankush-thakur-martyr-in-galvan-will-reach-the-ancestral-village-this-evening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना में पुष्प वर्षा से हुआ शहीद अंकुश का सम्मान, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना में पुष्प वर्षा से हुआ शहीद अंकुश का सम्मान, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब, देखें तस्वीरें
भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप गलवां में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद भारतीय सेना के 20 जवानों में शामिल हिमाचल के हमीरपुर के अंकुश ठाकुर की पार्थिव देह ऊना में पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय और चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर लोगों ने ऊना के रेड लाइट चौक के पास शहीद अंकुश को लोगों ने श्रद्धांजलि दी और पुष्पवर्षा की। डीसी संदीप, एसपी कार्तिकेयन, सैनिक कल्याण बोर्ड के उप निदेशक सेवानिवृत्त मेजर रघुवीर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शहीद की पार्थिव देह को पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित किए।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश के प्रवेशद्वार मैहतपुर पर शहीद अंकुश को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव देह पर पुष्पवर्षा की। मातृभूमि पर कुर्बान हुए हमीरपुर के शहीद अंकुश ठाकुर का पार्थिव शरीर जैसे ही मैहतपुर प्रवेशद्वार पहुंचा, शिवसेना तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकुश तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शविदत्त वशिष्ठ, हरीश अटवान, राजीव मेनन, भाग सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार, गुलजार सिंह, तथा मैहतपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष ऐरी, महासचिव संजय भारद्वाज, संजीव सचदेवा, चेयरमैन दीपक द्विवेदी समेत कारोबारियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें शहीद अंकुश अपनी खुद की कमाई के पैसों से गांव में घर के लिए थोड़ी सी जमीन और लग्जरी कार खरीदना चाहते थे। इसका जिक्र वह हमेशा अपने माता-पिता से घर पर और फोन पर किया करता था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वर्ष 2021 में अंकुश ठाकुर की शादी की तैयारियों में जुटा था। माता-पिता की शादी के 10 वर्ष बाद अंकुश ठाकुर के रूप में पहली संतान हुई थी। शादी के काफी समय बाद औलाद होने पर माता-पिता ने बड़े प्यार दुलार से बेटे की परवरिश की। पढ़ाया-लिखाया और जब वह 20 वर्ष का हुआ तो सेना में भर्ती हो गया। अंकुश से छोटा बेटा आदित्य भी अपने भाई से उम्र में 10 वर्ष छोटा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।