{"_id":"5eec5e29f51763370868a6a7","slug":"hpbose-12th-result-2020-toppers-dream-to-become-ias-officer-see-full-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result 2020 : टॉपरों का सपना आईएएस अफसर बन सेवा करना, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result 2020 : टॉपरों का सपना आईएएस अफसर बन सेवा करना, यहां देखें पूरी सूची
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
12वीं कक्षा के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से को घोषित किए गए जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 83 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा 65 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। साइंस संकाय में कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन ढालुपर, कुल्लू के छात्र प्रकाश कुमार ने 500 में से 497 (99.4 फीसदी) अंक लेकर टॉप किया। प्रकाश के पिता ऑटो चालक हैं। कॉमर्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की मेघा गुप्ता ने (488/500) 97.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। मेघा के अभिभावक ट्यूशन सेंटर चलाते हैं। कला (आर्ट्स) संकाय में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर बुशहर, शिमला की श्रुति कश्यप ने (491/500) 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। श्रुति के पिता लोनिवि में बतौर मंडलीय मुख्य प्रारूपकार हैं।
2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
जमा दो के आर्ट्स संकाय में 26 छात्र-छात्राए मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिसमें 24 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा कामर्स में टॉप-10 में 23 विद्यार्थियों में 21 लड़कियां और दो लड़के, जबकि साइंस संकाय में सबसे ज्यादा 34 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें 20 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं। अधिकतर टॉपरों का सपना आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है।
3 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इस बार परिणाम 76.7 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 14.6 प्रतिशत अधिक है। अमर उजाला की वेबसाइट ने रिजल्ट को सबसे पहले ब्रेक किया और अधिकांश विद्यार्थियों ने यहीं से रिजल्ट जाना। जमा दो की परीक्षा में 86,633 विद्यार्थियों में से65,654 पास और 11,017 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 9391 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। मेरिट में लड़कियों का दबदबा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तीनों संकायों में आए 83 टॉपरों में 65 लड़कियां, जबकि 18 लड़के हैं। सरकारी स्कूलों से 46 विद्यार्थी मेरिट में आए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना के बावजूद रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए जमा दो के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने दबदबा कायम किया है। प्रदेश भर में मैरिट लिस्ट में आए 83 विद्यार्थियों से 65 स्थानों पर लड़कियों का ही कब्जा रहा है, जबकि मात्र 18 स्थानों पर लड़के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 20, आर्ट्स में 24 और वाणिज्य संकाय में 21 लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।