Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Diwali Night 17 Fire Incidents 7 Lakh Loss 3 Crore Property Saved

हिमाचल: दीपावली की रात शिमला में आग का तांडव, 17 जगह भड़की आग, सात लाख का नुकसान; तीन करोड़ की संपत्ति बचाई

Mon, 09 Nov 2026 11:25 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

दीपावली की रात शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं ने अग्निशमन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं। अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की 17 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Diwali Night 17 Fire Incidents 7 Lakh Loss 3 Crore Property Saved
दीपावली की रात शिमला में आग का तांडव! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दीपावली की रात जहां पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी में डूबा हुआ था, वहीं शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, रात के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की कुल 17 घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई। सबसे संवेदनशील घटना मैहली के साईं फ्लैट में सामने आई, जहां सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एलआर शर्मा के कार्यालय में आग लग गई। कार्यालय में 11 से 12 गैस सिलिंडर मौजूद होने के कारण आग के और गंभीर रूप लेने का खतरा था।

विज्ञापन
Trending Videos

मैहली के साईं फ्लैट में रात 10:20 बजे लगी आग
अग्निशमन विभाग को मैहली के साईं फ्लैट में आग लगने की सूचना रात करीब 10:20 बजे मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल सक्रिय हुआ और महज छह मिनट में मौके पर पहुंच गया। कार्यालय में गैस सिलिंडर मौजूद होने के कारण स्थिति काफी संवेदनशील थी। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए रात 1:40 बजे आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी-7 और सी-8 फ्लैट के एटिक में भी लगी आग
शहर में सी-7 और सी-8 फ्लैट के एटिक में भी आग लगने की घटना सामने आई। इसके अलावा एक कार में आग लगने से उसकी बॉडी और सीटों को नुकसान पहुंचा। वाहन संख्या एचपी-35-8345 में रात करीब 12:15 बजे आग लगी।
विज्ञापन

वेटनरी क्षेत्र में लकड़ी और कूड़े में भड़की आग
लिफ्ट के समीप वेटनरी क्षेत्र में लकड़ी और कूड़े में आग लग गई। यहां आग की चपेट में चार मंजिला अस्पताल और पांच शेड आने का खतरा था। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर नियंत्रण किया। इस स्थान पर दो बार आग लगने की सूचना मिली। दूसरी घटना रात करीब 11:45 बजे सामने आई।

डाउनडेल से जंगलों तक पहुंची आग
शहर के डाउनडेल क्षेत्र में रात 8:33 बजे कूड़े में आग लगने की सूचना मिली। इसके अलावा बियुलिया, रझाना और हिप्पा के समीप जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। ढिंगू मंदिर के पास वन क्षेत्र में भी आग भड़क उठी।

अस्पताल के बांस स्टोर में लगी आग
सपर्श अस्पताल के भूतल पर बने बांस के भंडार में रात 11:54 बजे आग लग गई। अस्पताल परिसर में आग की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी। वहीं, ठियोग के बणी क्षेत्र में एक मकान आग की चपेट में आ गया। इस घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि अग्निशमन विभाग ने लगभग 1 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाया।

भराड़ी से गुम्मा तक जंगलों में आग की घटनाएं
आगजनी की घटनाएं केवल शहर तक सीमित नहीं रहीं। बाईपास के घसानी क्षेत्र, भराड़ी में रात 9:28 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली। इसके अलावा बागाघाट, ठियोग के जैसघाटी, पवाच और गुम्मा क्षेत्र के जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। शिमला में वाल्मीकि मंदिर के समीप तिरपाल से बने टीन शेड में भी आग लग गई। दीपावली की रात लगातार मिलती आग की सूचनाओं के बीच अग्निशमन विभाग की टीमों को अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभालना पड़ा।

आतिशबाजी के बीच अग्निशमन विभाग की बढ़ी चुनौती
दीपावली के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक के बाद एक आग लगने की घटनाओं ने अग्निशमन व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। राहत की बात यह रही कि विभाग की तत्परता से करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। हालांकि, इन घटनाओं ने त्योहारों के दौरान आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत को फिर से सामने ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed