फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal snowfall in rohtang and lahaul valley

बदलने वाला है मौसम का मिजाज, रोहतांग और लाहौल घाटी में हिमपात

Fri, 10 Nov 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Nov 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Himachal snowfall in rohtang and lahaul valley

हिमाचल में 14 नवंबर से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी-मध्य क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 13 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को रोहतांग और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे।

विज्ञापन


चोटियों में ताजा हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से समूची घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग पास के साथ मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, मांगण कोट, मनाली पास, हामटा पास, शलीण धार में ताजा व हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


वहीं निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के कोकसर, जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ी तथा कुंजुम दर्रा में भी बर्फ के फाहे गिरने से शीत लहर बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal snowfall in rohtang and lahaul valley

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के निचले क्षेत्रों और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने के आसार है। 

उधर, वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धूंध छाई रही। सुबह करीब दस बजे तक धूंध हट गई, इसके बाद दिन भर चटक धूप खिली रही।

वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.4, सोलन में 24.5, नाहन में 23.0, सुंदरनगर में 25.3, भुंतर में 26.6, कांगड़ा में 26.6, धर्मशाला में 20.8, हमीरपुर में 26.3, बिलासपुर में 24.6, चंबा में 24.9, ऊना में 28.4 और कल्पा में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed