फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal selling power at a price of rs 3.77 per unit

क्या बात! पहली बार रिकॉर्ड रेट पर बिकी हिमाचल की बिजली

Fri, 10 Feb 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Feb 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal selling power at a price of rs 3.77  per unit

हिमाचल प्रदेश में उत्पादित होने वाली बिजली सप्लाई बीते दिनों रिकॉर्ड रेट पर बिकी है। पड़ोसी राज्यों दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा ने हिमाचल से 3.77 रुपये प्रति यूनिट के रेट पर बिजली खरीदी है। खुले बाजार के तहत यह बिजली बेची जाती है। रोजाना इसके दाम तय होते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल को इस प्रक्रिया के तहत बेची जा रही बिजली से अभी तक दो से ढाई रुपये प्रति यूनिट का रेट मिलता रहा है। अब पहली बार रेट बढ़कर 3.77 रुपये तक गया है।
विज्ञापन


उधर, पंजाब इन दिनों हिमाचल से 3.50 रुपये प्रति यूनिट के दाम पर बिजली खरीद रहा है। इस वित्तीय वर्ष में राज्य बिजली बोर्ड को बिजली बेचने से करीब 900 करोड़ की आय होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना तय होते हैं बाजार से बिकने वाली बिजली के दाम

Himachal selling power at a price of rs 3.77  per unit

ओपन मार्केट के तहत रोजाना बिजली की बोली लगती है। पड़ोसी राज्यों में कई निजी कंपनियां बिजली बेचने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हिमाचल में सरप्लस बिजली होने के चलते खरीदार हिमाचल को तवज्जो देते हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों हिमाचल की बिजली 3.77 रुपये प्रति यूनिट के रेट पर बिकी।

हालांकि मंगलवार को प्रति यूनिट का दाम घटकर 3.07 रुपये था। उधर, पड़ोसी राज्यों को बिजली बेचने के अलावा हिमाचल बैंकिंग पर भी बिजली की सप्लाई करता है।

बैंकिंग के तहत सर्दियों के मौसम में जो बिजली हिमाचल अन्य राज्यों से लेता है। उस सप्लाई को गर्मियों के मौसम में लौटाया जाता है। बैंकिंग के तहत बिजली सप्लाई खरीद का पैसा नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed