{"_id":"e0323f76d4463d5a90a91ccdffd5ab36","slug":"himachal-score-248-againest-goa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस की धाकड़ बल्लेबाजी से संभला हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस की धाकड़ बल्लेबाजी से संभला हिमाचल
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच के पहले दिन हिमाचल ने 93 ओवर में 248 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें 77 रन का योगदान एके बैंस ने दिया। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भटिया ने बताया कि गोवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
हिमाचल से बल्लेबाजी करते हुए एके बैंस ने 77 रन, आरआई ठाकुर 46, डीबी रांगी ने 46 रन बनाए। हिमाचल टीम के कप्तान अर्जुन शर्मा 29 और पीपी जसवाल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने 93 ओवर में आठ विकेट खोकर 248 रन बनाए। गोवा से गेंदबाजी करते हुए अमूल्या पांडरेकर ने 4 विकेट, लक्ष्य, गर्ग, वीए नाईक ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन