फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's youth skill development are priority of the govt: jairam

हिमाचल के युवाओं का कौशल विकास सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Mon, 15 Jul 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal's youth skill development are priority of the govt: jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के युवाओं का कौशल विकास करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। विश्व युवा कौशल दिवस पर सोमवार को शिमला के पीटरहॉफ में कौशल विकास निगम ने हिम कौशल उत्सव आयोजित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की ही देन है कि वर्ष 2014 में कौशल विकास का एक स्वतंत्र मंत्रालय स्थापित किया गया। हिमाचल अधिक से अधिक कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ करने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी में भी मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी रुचि दिखाई। उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा को उद्योगपति रोजगार देने के इच्छुक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, हिमाचल कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक प्रवीण शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर,  यूजीसी के सदस्य नागेश ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा भी उपस्थित थे। 

उद्योगों की मांग को देखते हुए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण की जरूरत 

धर्मशाला में 7 व 8 नवंबर को प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई बड़े औद्योगिक घरानों ने निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। युवाओं को रोजगार मिलेगा। देश में मात्र 5 प्रतिशत कामकाजी जनसंख्या ही विधिवत प्रशिक्षित है।

जर्मन में 75 प्रतिशत, जापान में 80 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में 96 प्रतिशत कामकाजी जनसंख्या प्रशिक्षित है। उद्योगों की मांग को देखते हुए हमारे युवाओं को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है। 

समझौता ज्ञापन पर भी किए हस्ताक्षर 
हिमाचल कौशल विकास निगम, केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग संस्थान, राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से छह अन्य कंपनियों के साथ भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस उत्सव में विभिन्न संस्थानों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed