फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: RERA headquarters to be shifted to vacant Dharamshala Municipal Corporation building

हिमाचल: धर्मशाला नगर निगम के खाली भवन में शिफ्ट होगा रेरा मुख्यालय, अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नए कार्यालय का उद्घाटन करवाने की तैयारी है। संभावना है कि इसी माह मुख्यमंत्री धर्मशाला आकर इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Himachal: RERA headquarters to be shifted to vacant Dharamshala Municipal Corporation building
हिमाचल प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण । - फोटो : संवाद

विस्तार

रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का मुख्यालय जल्द ही कोतवाली बाजार स्थित नगर निगम के पुराने भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नए कार्यालय का उद्घाटन करवाने की तैयारी है। संभावना है कि इसी माह मुख्यमंत्री धर्मशाला आकर इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदेश सरकार ने रेरा मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रेरा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ धर्मशाला में खाली पड़े सरकारी भवनों का संयुक्त निरीक्षण किया।

विज्ञापन

चार से पांच विभिन्न भवनों का अवलोकन करने के बाद टीम ने कोतवाली बाजार में दमकल विभाग कार्यालय के समीप स्थित नगर निगम के पुराने भवन को रेरा मुख्यालय के लिए उपयुक्त पाया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रेरा अधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से भवन की मरम्मत, रंगरोगन और अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। रेरा अध्यक्ष आरडी धीमान ने पुष्टि की है कि कोतवाली स्थित भवन रेरा के लिए उपयुक्त है और आवश्यक मरम्मत के बाद कार्यालय स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहीं, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि रेरा चेयरमैन के साथ बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में उपलब्ध खाली भवनों का निरीक्षण कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डरों को अब नहीं जाना पड़ेगा शिमला
रेरा की टीम ने चीलगाड़ी स्थित हिमुडा भवन और जिला परिषद के खाली भवन का भी निरीक्षण किया, लेकिन अंततः नगर निगम के भवन को ही सबसे उपयुक्त माना गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मुख्यालय को औपचारिक रूप से शिमला से धर्मशाला शिफ्ट कर दिया जाएगा। धर्मशाला में रेरा मुख्यालय स्थापित होने से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी और ऊना सहित निचले हिमाचल के बिल्डरों को अब आवासीय कॉलोनियों से संबंधित औपचारिकताओं के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed