फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal reached number four in dengue cases in India

डेंगू से प्रभावित राज्यों में हिमाचल इतने नंबर पर, 3500 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 26 Oct 2018 11:27 AM IST
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Himachal reached number four in dengue cases in India

डेंगू के मामलों में पूरे भारत में हिमाचल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 3500 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की साल 2018 की डेंगू पर रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सूबे में डेंगू का वायरस तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन


यह पहली दफा है कि हिमाचल में अक्तूबर तक 3500 मामले सामने आ गए। इससे पहले प्रदेश में सिर्फ 600 या 700 मामले पूरे साल में होते थे। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण बोर्ड 2018 की रिपोर्ट बताती है कि 30 सितंबर तक
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 4667 मामले और 18 मौतें, केरल में 3660 मामले और 35 मौतें, ओडिशा में 3883 और पांच मौतें, जबकि हिमाचल में डेंगू के 3500 मामले और दो मौतें हो चुकी हैं। इसकी पुष्टि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण बोर्ड डायरेक्टर दिल्ली डॉ. पीके सेन ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में सबसे ज्यादा मामले

Himachal reached number four in dengue cases in India

हिमाचल में सबसे ज्यादा मामले बिलासपुर जिले से हैं। कुछ माह पूर्व केंद्रीय टीम में पुडुचेरी, दिल्ली, शिमला और टांडा के वैज्ञानिकों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि बिलासपुर में लाखों की तादाद में डेंगू का लारवा है। जिसको खत्म होने में सालों लगेंगे।  

प्रदेश का डेंगू मामले में देश भर में चौथे नंबर पर आना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर गंभीर है। सभी जिलों में सीएमओ को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। -विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed