फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh Weather Today Cloud burst in Anjani Mahadev of Manali Chances of rain in today and tomorrow

Himachal Weather: मनाली के सरेही नाला में बादल फटा, तीन मकान बहे; मनाली-लेह मार्ग बंद

Thu, 25 Jul 2024 06:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2024 06:52 PM IST
सार

Himachal pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं मनाली में बादल फटा है। जिससे भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal pradesh Weather Today Cloud burst in Anjani Mahadev of Manali Chances of rain in today and tomorrow
Himachal pradesh Weather Today - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला से सटे सरेही नाले में बुधवार मध्यरात्रि बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। एक मकान और महिला मंडल भवन को भी नुकसान पहुंचा है। नाले में भारी मात्रा में पानी के साथ आए मलबे से ब्यास नदी तट पर बने बिजली प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे की वजह से मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई है। बाढ़ की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाढ़ से पहले नाले में हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर तीन मकानों में रह रहे 13 लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रात को 11 बजे के आसपास तेज बारिश हुई। कुछ समय बाद सरेही नाले में जोरदार धमाका हुआ और भारी मात्रा में पानी-मलबा आया। अटल टनल के समीप स्नो गैलरी में मलबा भर गया। बाढ़ के पानी के साथ बड़ी-बड़ी चटटानें, मलबा पलचान पुल पर पहुंच गया। इससे मनाली-लेह सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए, जिन्हें रोहतांग होकर भेजा जा रहा है। पलचान पुल के समीप ब्यास कुंड बिजली प्रोजेक्ट में मलबा घुस गया और मशीनरी तहस नहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से होकर पानी गांव की ओर मुड़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते धनी राम, प्रेम चंद और जगदीश के मकान पानी में बह गए। इसके साथ लगते खिला देवी के मकान के साथ महिला मंडल भवन भी तहस-नहस हो गए। प्रेम सिंह की 20 भेड़ें बाढ़ में बह गईं। बीआरओ के कमांडर गौरव ने बताया कि सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया है, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण बहाली में समय लगेगा।

प्रभावितों की हरसंभव सहायता करेगा प्रशासन : डीसी
प्रशासन की टीम एसडीएम रमन कुमार शर्मा की अगुवाई में रातभर मौके पर डटी रही। सुबह उपायुक्त तोरुल एस रवीश भी घटनास्थल पर पहुंचीं और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बादल फटने से आई बाढ़ में करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन प्रभावितों की हर संभव सहायता करेगा।

पूरा ट्रैफिक रोहतांग दर्रा से डायवर्ट किया
कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मनाली में बादल फटने की घटना पर बताया कि कल रात अंजनी महादेव के आसपास बादल फटने की घटना हुई। इस कारण काफी मात्रा में पानी ब्यास नदी में मिल गया। इस घटना में काफी क्षति पहुंची है। तीन घर बह गए हैं। एक से दो घरों को भी नुकसान हुआ है। प्रभावितों को अस्थायी तौर पर स्कूलों में रखा गया है। इस घटना की वजह से अटल टनल का रास्ता बंद है।  सारा ट्रैफिक रोहतांग पास से डायवर्ट किया जा रहा है। अतिआवश्यक सेवाओं के वाहन हमारी प्राथमिकता होंगे और पर्यटकों को रोका जाएगा। 
 

उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर में 25.5, भुंतर में 22.6, कल्पा में 16.3, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 21.8, नाहन में 24.4, केलांग में 15.0, सोलन में 22.4, मनाली में 19.6, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 24.4, बिलासपुर में 24.7, हमीरपुर में 24.8 और चंबा में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक पालमपुर में 68, धौलाकुआं में 44, नयनादेवी में 42, धर्मशाला में 35, डलहौजी-बैजनाथ में 25, शिमला में 24, चंबा में 22, नाहन-कसौली में 18, बिलासपुर में 15, ऊना में 10 और हमीरपुर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
 

शिमला-चक्कर-मनाली सड़क पर प्रिंटिंग प्रेस के पास भूस्खलन
शिमला-चक्कर-मनाली सड़क पर प्रिंटिंग प्रेस के पास भूस्खलन से गुरुवार सुबह यातायात ठप रहा। इसके चलते हाईवे बहाल नहीं होने तक वाहनों को तवी मोड़ से बालूंगज होकर भेजा गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब 9:30 बजे हाईवे को बहाल किया। 

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, तीन गाड़ियों पर गिरे पत्थर
उधर, पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर भूस्खलन हुआ है। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी लाइनें लग गईं। निजी व सरकारी बसें भी फंसी रही। यात्री परेशान हैं। हाईवे से गुजरते समय तीन गाड़ियों पर पत्थर गिर गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed