फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 7 July 2021

हिमाचल: कॉलेज छात्र प्रमोट, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 07 Jul 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Jul 2021 05:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के करीब 96 हजार विद्यार्थी प्रमोट होंगे। अब शादी-कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे ज्यादा लोग, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा। हमीरपुर से चार बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर भी लेंगे शपथ।  पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 7 July 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के करीब 96 हजार विद्यार्थी प्रमोट होंगे। आशा कार्यकर्ताओं का 2750 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं के साथ शामिल होने जा रहे हैं। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र प्रमोट, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेजों में होंगे दाखिले
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के करीब 96 हजार विद्यार्थी प्रमोट होंगे। बुधवार को यह फैसला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ। जुलाई के आखिरी सप्ताह से कॉलेजों में दाखिले शुरू होंगे। 16 अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शादी-कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे ज्यादा लोग, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा
हिमाचल कैबिनेट की बैठकमें आशा कार्यकर्ताओं को वर्तमान में दिए जा रहे अतिरिक्त मानदेय को 2000 रुपये से बढ़ाकर 2750 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। इससे राज्य की लगभग 7964 आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


हमीरपुर से चार बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर भी लेंगे शपथ
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं के साथ शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सैलानियों की भीड़ न लगने दें, अतिरिक्त फोर्स करें तैनात: सीएम जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की बढ़ रही आमद के बीच कोविड नियमों की अनदेखी पर चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद सीएम ने कुल्लू, शिमला, मंडी और चंबा के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे स्थान चिह्नित करने को कहा है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

किराये के कमरे में किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सिरमौर जिले के शिलाई में 17 साल की किशोरी ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed