फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decision today news live updates

हिमाचल कैबिनेट: फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्र प्रमोट, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेजों में होंगे दाखिले, 16 अगस्त से लगेंगी नियमित कक्षाएं

Wed, 07 Jul 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Jul 2021 05:26 PM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक में 2 से 13 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने के लिए राज्यपाल को सिफारिश भेजने का निर्णय भी लिया गया।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today news live updates
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के करीब 96 हजार विद्यार्थी प्रमोट होंगे। बुधवार को यह फैसला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ। जुलाई के आखिरी सप्ताह से कॉलेजों में दाखिले शुरू होंगे। 16 अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं करवाने का भी निर्णय हुआ।

विज्ञापन


सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को इन तीनों कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने का काम सौंपा है। आगामी आदेशों तक विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को बंद रखने का भी फैसला हुआ है। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। हालांकि, यह तय नहीं हुआ कि कॉलेजों में 16 अगस्त से कक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन होंगी। प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी 2 से 13 अगस्त के बीच आयोजित करने की सिफारिश भेजने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह साढे़ दस बजे शुरू हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर बाद तक चली।मंत्रिमंडल ने शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के टीकाकरण की प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि 30 जून 2021 तक 90 प्रतिशत शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का टीकाकरण कर लिया गया है। महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार विद्यार्थियों का टीकाकरण 28 व 29 जून 2021 को किया गया। यह भी जानकारी दी गई कि 30 जून 2021 तक महाविद्यलयों के अंतिम वर्ष के लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed