{"_id":"610a8c403a3781381d143103","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-4-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांग्रेस का वाकआउट, सैलानियों के लिए एडवाइजरी समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांग्रेस का वाकआउट, सैलानियों के लिए एडवाइजरी समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Wed, 04 Aug 2021 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:22 PM IST
सार
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी कांग्रेस ने हंगामा किया। विभिन्न विभागों में हो रहीं आउटसोर्स आधार पर भर्तियों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा सदन में नारेबाजी की। सैलानियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र साथ लाने की सलाह। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी कांग्रेस ने हंगामा किया। विभिन्न विभागों में हो रहीं आउटसोर्स आधार पर भर्तियों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा सदन में नारेबाजी की। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
आउटसोर्स भर्तियों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी, वॉकआउट
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी कांग्रेस ने हंगामा किया। विभिन्न विभागों में हो रहीं आउटसोर्स आधार पर भर्तियों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा सदन में नारेबाजी की। करीब दस मिनट तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
सैलानियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र साथ लाने की सलाह
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने सैलानियों के लिए 53 दिन बाद एक बार फिर एडवाइजरी जारी की है। इसमें आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
किताब खरीद में अनियमितताओं के खिलाफ हिंदी प्रकाशक संघ ने किया प्रदर्शन
राज्य शिक्षा विभाग में करीब दस करोड़ से की जाने वाली किताब खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ हिंदी प्रकाशक संघ ने बुधवार को विधानसभा स्थित चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर-मध्य भारत हिंदी प्रकाशक संघ और अखिल भारतीय हिंदी प्रकाशक संघ के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
प्रंघाला से लौटा दिए जाएंगे मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु, पुलिस चौकी स्थापित
कोरोना महामारी के कारण इस बार भी पवित्र मणिमहेश यात्रा रस्म अदायगी के तौर पर ही होगी। कोरोना संक्रमण और बरसात के चलते पवित्र यात्रा पर आने वाले बाहरी और जिले के श्रद्धालुओं को प्रंघाला से लौटा दिया जाएगा। यहां तैनात पुलिस जवान श्रद्धालुओं को वापस भेज देंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
63 राशन डिपुओं को बंद करने पर विचार कर रही हिमाचल सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में घाटे में चल रहे 63 राशन डिपुओं को बंद करने पर विचार कर रही है। शिमला जिले के जुबल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 डिपो बंद किए जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...