{"_id":"610a8342c726643d38524c25","slug":"devotes-not-allowed-for-manimahesh-yatra-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रंघाला से लौटा दिए जाएंगे मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु, पुलिस चौकी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रंघाला से लौटा दिए जाएंगे मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु, पुलिस चौकी स्थापित
Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM IST
सार
एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे और बरसात को देखते हुए प्रशासन इस बार भी रस्मी तौर पर मणिमहेश यात्रा करवाएगा।
विज्ञापन
मणिमहेश डल झील (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण इस बार भी पवित्र मणिमहेश यात्रा रस्म अदायगी के तौर पर ही होगी। कोरोना संक्रमण और बरसात के चलते पवित्र यात्रा पर आने वाले बाहरी और जिले के श्रद्धालुओं को प्रंघाला से लौटा दिया जाएगा। यहां तैनात पुलिस जवान श्रद्धालुओं को वापस भेज देंगे। भरमौर प्रशासन के निर्देशानुसार प्रंघाला में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। अब प्रशासनिक तौर पर राधाष्टमी (30 अगस्त) से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान छड़ी में शामिल होने वाले चेलों, साधुओं के अलावा अन्य श्रद्धालुओं को पवित्र मणिमहेश की यात्रा पर जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
गौर रहे कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से पवित्र मणिमहेश यात्रा रस्मी तौर पर करवाई जा रही है। बीते वर्ष भी प्रशासन ने सीमित तौर पर यात्रा करवाई थी। इस बार भी कोरोना और बरसात के कारण भरमौर प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा सीमित तौर पर करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर बाहरी राज्यों श्रद्धालु अपने जोखिम पर पहुंच रहे हैं। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भरमौर प्रशासन ने प्रंघाला में अस्थायी चौकी स्थापित कर वहीं से श्रद्धालुओं को लौटाने का निर्णय लिया है। प्रंघाला में अस्थायी चौकी पर चार पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे और बरसात को देखते हुए प्रशासन इस बार भी रस्मी तौर पर मणिमहेश यात्रा करवाएगा। श्रद्धालुओं को प्रंघाला से लौटा दिया जाएगा। प्रंघाला में अस्थायी चौकी स्थापित कर पुलिस के चार जवान तैनात किए गए हैं।
15 दिन तक चलेगी पवित्र मणिमहेश यात्रा
30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रशासनिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू होगी। यह 13 सितंबर राधाष्टमी के दिन बड़े स्नान के साथ संपन्न होगी।