फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assembly session: Himachal govt considering of closing 63 ration depots

63 राशन डिपुओं को बंद करने पर विचार कर रही हिमाचल सरकार

Wed, 04 Aug 2021 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने  कहा कि डिपो होल्डर्स की सेल पर कमीशन की बढ़ोतरी करने का मामला सरकार के विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन
assembly session: Himachal govt considering of closing 63 ration depots
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में घाटे में चल रहे 63 राशन डिपुओं को बंद करने पर विचार कर रही है। शिमला जिले के जुबल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 डिपो बंद किए जाएंगे। चौपाल में 8, कसुम्पटी, रामपुर, सोलन, शिमला ग्रामीण और चंबा में एक-एक, रेणुका, भरमौर, डलहौजी, लाहौल-स्पीति में दो-दो, रोहडू में चार, धर्मशाला में, शिमला शहरी में तीन-तीन, रामपुर में 5 और ठियोग में 6 डिपो बंद किए जाएंगे। यह बात खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विधायक ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू और नरेंद्र ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में कही। मंत्री ने कहा कि डिपो होल्डर्स की सेल पर कमीशन की बढ़ोतरी करने का मामला सरकार के विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन


तीन साल में सहायक, कनिष्ठ अभियंताओं के 509 पद भरे : मुख्यमंत्री
 सरकार ने लोक निर्माण विभाग में पिछले तीन साल में सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के 509 पद भरे हैं। विभाग में सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के कारण खाली हुए 166 पद भी सरकार जल्द भरेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक रमेश धवाला के सवाल के लिखित जवाब में दी। बताया कि विभाग में 209 पद सीधी भर्ती 300 पद पदोन्नति से भरे गए हैं।
विज्ञापन


बिजली दरें कम करने का अभी विचार नहीं : सुखराम
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की दरें कम करने का अभी कोई विचार नहीं है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक रमेश धवाला के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देश से सबसे सस्ती बिजली दी जा रही है। विनियामक आयोग दरें तय करता है। प्रति माह 60 यूनिट तक बिजली प्रयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार सबसे ज्यादा सब्सिडी दे रही है। वर्ष 2019-20 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें पांच पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई थीं। उसके बाद दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


135 करोड़ तक बनेगी विधायक प्राथमिकता की डीपीआर : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक मुल्खराज के पर कहा कि प्रदेश के हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने प्रति चुनाव क्षेत्र में विधायक प्राथमिकता स्कीमों की डीपीआर नाबार्ड को प्रेषित करने की अधिकतम सीमा 135 करोड़ निश्चित की है। पहले 80 करोड़ की डीपीआर भेजी जाती थी। इसमें 55 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed