फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh teacher eligibility test 24 July to 13 August 2022

HP TET: 464 केंद्रों में होगी आठ विषयों की शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 23 Jul 2022 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 08:15 PM IST
सार

विभिन्न विषयों के 48,344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आवेदन करने वालों में टीजीटी आर्ट्स के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। 

विज्ञापन
himachal pradesh teacher eligibility test 24 July to 13 August 2022
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 24 जुलाई से 13 अगस्त तक करवाएगा। इस परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने प्रदेश भर में 464 केंद्र बनाए हैं। विभिन्न विषयों के 48,344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि आवेदन करने वालों में टीजीटी आर्ट्स के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


इसके लिए सेंटर भी सबसे अधिक 145 बनाए गए हैं। 24 जुलाई को जेबीटी के लिए 8,512, शास्त्री के टेट के  लिए 1,992, टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 7,922, भाषा शिक्षक के 4,898, टीजीटी आर्ट्स के 18,635, टीजीटी मेडिकल के 6,135, पंजाबी के 242, उर्दू के 18 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी टेट के लिए 79, शास्त्री के लिए 44, टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 76, भाषा शिक्षक के लिए 55, टीजीटी आर्ट्स के लिए 145, टीजीटी मेडिकल के लिए 63, जबकि पंजाबी और उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है। परीक्षा दो सत्रों में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्की में बदला टेट का परीक्षा केंद्र
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रास्ते के निर्माण कार्य और शौचालय की असुविधा के चलते टेट के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जेबीटी और शास्त्री टेट 24 जुलाई को जीजीएसएसएस अर्की (सोलन) में करवाया जाना था। रास्ते के निर्माण कार्य और शौचालय की असुविधा के चलते अब यह परीक्षा साथ लगते जीबीएसएसएस अर्की में होगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड चेयरमैन सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सभी परीक्षार्थी जीजीएसएसएस अर्की सोलन के स्थान पर जीबीएसएसएस अर्की सोलन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed