फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh state cooperative bank announce Bonus for 1858 employees

हिमाचल: राज्य सहकारी बैंक के 1858 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने सभी नियमित, अनुबंधित, दैनिक वेतनभोगी व अंशकालिक कर्मचारियों को बोनस व प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
himachal pradesh state cooperative bank announce Bonus for 1858 employees
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के 1858 अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह की अध्यक्षता में शिमला के सांगटी स्थित परिसर में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैंक के सभी नियमित, अनुबंधित, दैनिक वेतनभोगी व अंशकालिक कर्मचारियों को बोनस व प्रोत्साहन राशि के तौर पर 7.79 करोड़ का वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन


इसके तहत 25 हजार से एक लाख रुपये तक की राशि कर्मचारियों के खाते में आएगी। बैठक में निदेशक मंडल सदस्यों में शेर सिंह चौहान, प्रियव्रत शर्मा, बलदेव भंडारी, पीतांबर नेगी, राम गोपाल ठाकुर, राकेश गौतम, जय सिंह, विनय नेगी, द्रौपती ठाकुर, विजय ठाकुर, चंद्र भूषण नाग, केशव चौहान, लाज किशोर शर्मा सहित बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा और महा प्रबंधक डॉ. आरपी नैंटा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed