फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh public service commission decided to conduct HAS exam online

एचएएस की तैयारी कर रहे हैं, जरूर पढ़ें ये खबर..

Sat, 26 Jul 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Jul 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh public service commission decided to conduct HAS exam online

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है। एचएएस की परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस अहम परीक्षा को ऑनलाइन लेने का खाका तैयार कर दिया है।

विज्ञापन


इस परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इस ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट पर 6.48 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने दी है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ई-गवर्नेंस का एक प्रोजेक्ट भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है। आयोग के सचिव केएस तोमर ने वीरवार को कहा कि इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स संस्थान चंडीगढ़ तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि एचएएस परीक्षा को ऑनलाइन करने से कागज रहित परीक्षाओं की परिकल्पना साकार होगी। इसे लागू करने की मंजूरी से ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली का आधार तैयार होगा।

तीन साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
इस प्रस्ताव को केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव आरएस शर्मा को भेजा गया है। यह प्रोजेक्ट तीन वर्षों की समयावधि में पूरा किया जाएगा।

विश्व बैंक की वित्तीय सहायता के अंतर्गत ‘इंडिया: ई-डिलीवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेस’ के तहत हिमाचल आयोग का यह विशिष्ट परियोजना प्रस्ताव है। इससे आयोग का संपूर्ण परिदृश्य बदल जाएगा।

विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेगी पढ़ने की सामग्री
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद ऑनलाइन तथा मॉक टेस्ट भी करवाए जा सकेंगे। इससे विषयवस्तु से संबंधित विद्यार्थियों के सवालों और समस्याओं को हल करने के लिए उचित मंच मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ने की सामग्री तथा सैंपल पेपर उपलब्ध करवाए जा सकेंगे।


सूचना और शिकायतों के निपटारे के लिए आईवीआरएस हेल्पलाइन उपलब्ध होगी। सूचना एकत्र करने और नियुक्तियों को वेब पोर्टल, एसएसएमएस पोर्टल, आईवीआरएस और मोबाइल इंटरफेस जैसे मंच उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed