फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh party chief Pratibha Singh sasy BJP work is better than Congress

Himachal Political Crisis: 'भाजपा का काम कांग्रेस से बेहतर, यह सच है...' हिमाचल कांग्रेस प्रमुख का बड़ा बयान

Fri, 01 Mar 2024 01:20 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या होगा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh party chief Pratibha Singh sasy BJP work is better than Congress
Pratibha Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम कांग्रेस पार्टी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार-बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।
विज्ञापन


एएनआई से प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है। पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है। 
विज्ञापन


हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि हम वहां कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं कह सकती हूं कि यह एक कठिन समय है। इससे पहले गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर दबाव बनाना जारी रखा और कहा कि उन्होंने उन मुद्दों को उजागर किया है जो उन्हें लगता है कि सही नहीं थे।

 

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसी ही नहीं हुई होगी।

 

भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है: प्रतिभा

'क्या भाजपा उन्हें मंडी से चुनाव लड़ाना चाहती है' सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं सोचा, हम भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इसपर भी अब विचार होगा। उनके आदेश के मुताबिक हम क्या कदम उठाएंगे उसपर हम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed