फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu: Singer Inderjit receives Ustad Bismillah Khan Yuva Puraskar; the honour was presented by the Union Mini

कुल्लू: गायक इंद्रजीत को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया सम्मान

Mon, 19 Oct 2026 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

नई दिल्ली में समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।  संगीत नाटक अकादमी की ओर से मिला यह सम्मान हिमाचल के लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
 

विज्ञापन
Kullu: Singer Inderjit receives Ustad Bismillah Khan Yuva Puraskar; the honour was presented by the Union Mini
लोकगायक इंद्रजीत को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

लगघाटी के दोघरी गांव के लोकगायक इंद्रजीत को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। संगीत नाटक अकादमी की ओर से मिला यह सम्मान हिमाचल के लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इंद्रजीत वर्षों से हिमाचल के पारंपरिक लोकगीतों, स्थानीय बोलियों और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनके गीतों में कुल्लवी टोपी, शॉल, मफलर और पट्टू जैसी पारंपरिक वेशभूषा को भी प्रमुखता मिलती है। इससे हिमाचली हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों को पहचान दिलाने में मदद मिल रही है। वह नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी गीतों के माध्यम से संदेश देते हैं। इंद्रजीत ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता नोख राम और लीला देवी, परिवार, प्रशंसकों और प्रदेश के कलाकारों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल की लोक संस्कृति और सभी लोक कलाकारों का सम्मान है। उन्होंने पुरस्कार प्रदेश की जनता को समर्पित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed