{"_id":"6ad6395374464a264a09e5d7","slug":"sharadiya-navratri-crowds-of-devotees-thronged-shaktipeeths-on-ashtami-1-17-lakh-offered-prayers-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, 1.17 लाख ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, 1.17 लाख ने नवाया शीश
Mon, 19 Oct 2026 09:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:08 PM IST
सार
हिमाचल के पांच प्रमुख मंदिरों में करीब 1.17 लाख भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार को शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हिमाचल के पांच प्रमुख मंदिरों में करीब 1.17 लाख भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्वालामुखी मंदिर में 45 हजार, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 21 हजार और चामुंडा श्री नंदिकेश्वर धाम में लगभग 9 हजार श्रद्धालु पहुंचे। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंदिर में नारियल की सात्विक बलि देने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। सोमवार को करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री नयनादेवी मंदिर बिलासपुर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहे, जबकि बज्रेश्वरी मंदिर के द्वार सुबह तीन बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन