{"_id":"6ad60ce3e6c1662a0d074a80","slug":"amidst-the-festive-season-electricity-has-been-cut-off-in-trahai-village-for-48-hours-shimla-news-c-19-sml1002-806534-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: त्योहारी सीजन के बीच ट्रहाई \nगांव में 48 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: त्योहारी सीजन के बीच ट्रहाई गांव में 48 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
स्टाफ की कमी का खामियाजा भुगत रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के ट्रहाई गांव में 48 घंटों से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गाष्टमी के त्योहार पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने के कारण संचार व्यवस्था भी बाधित हो रही है। घरों में मेहमानों के पहुंचने के बीच बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने भी ट्रहाई गांव में जल्द बिजली बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड जुन्गा के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गांव के वरिष्ठ नागरिक प्रीतम सिंह ठाकुर, भगत चंद आनंद, रोशन लाल और धर्म सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड से कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने पीरन पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत बोर्ड के टीमेट या लाइनमैन की तैनाती करने की मांग की है। विद्युत बोर्ड उपमंडल जुन्गा के कनिष्ठ अभियंता विकास राज ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों का समय पर निपटारा करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ट्रहाई गांव में टीम भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।