फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

हिमाचल: 1168 लोगों को किया रेस्क्यू, लाहौल-स्पीति में अभी सैकड़ों फंसे

Thu, 27 Sep 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग/चंबा Updated Thu, 27 Sep 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण विभिन्न इलाकों में फंसे करीब 1168 लोगों को वीरवार को सुरक्षित निकाला गया। भारी बर्फबारी में लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब 431 लोगों को वीरवार को सुरक्षित कुल्लू व मनाली पहुंचाया गया।

विज्ञापन


नौ विदेशियों समेत 74 लोग लाहौल-स्पीति के विभिन्न जगहों से वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट कर कुल्लू और मनाली पहुंचाया, जबकि रोहतांग टनल के रास्ते करीब 350 लोग मनाली पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, बीआरओ की टीम ने भी पैदल ही कोकसर से सात लोगों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। वायुसेना पहले तीन हेलीकॉप्टरों की मदद ले रही थी, वहीं वीरवार को दो चीता हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा जिले के होली इलाके में पिछले पांच दिनों से फंसे छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को वीरवार को रेस्क्यू कर लिया गया। सुबह नौ बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 416 छात्र-छात्राओं और 321 स्टाफ सदस्यों को पहले पैदल और फिर गाड़ियों के जरिये जिला मुख्यालय पहुंचाया गया।

वायु सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में 74 लोगों को सुरक्षित निकाला

Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

स्पीति के छोटा दड़ा में बर्फ के बीच बिना लैंडिंग ही वायुसेना के जांबाज अधिकारियों ने तीन बच्चों समेत दस लोगों को एयरलिफ्ट किया। यहां हेलीकॉप्टर को लैंड नहीं किया जा सकता था।

वीरवार शाम को छतड़ू से निकाले गए 4 लोगों को मनाली के निकट सासे हेलीपैड पर उतारा। वायु सेना के ऑपरेशन को विंग कमांडर एसके आहुजा कोऑर्डिनेट कर रहे हैं, जबकि रोहतांग टनल होकर बसों और निजी वाहनों से करीब 350 लोग मनाली पहुंचे।

बीआरओ की टीम ने कैप्टन इशान के नेतृत्व में कोकसर से बुधवार रात्रि पैदल ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सात लोगों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। करीब 12 घंटे तक कई फीट बर्फ में बीआरओ जवान और अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिन्हें मनाली में उपचार दिया गया।
 


 

यहां के नागरिक किए रेस्क्यू    

Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

रोहतांग टनल होकर छह एचआरटीसी बसें, एक निजी बस, 70 एलएमवी वाहन मनाली पहुंचे। जिलाधीश कुल्लू यूनुस ने बताया कि कुल्लू पहुंचाए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

बीआरओ कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बीआरओ टीम ने सात लोगों को कोकसर से सुरक्षित मनाली पहुंचाया। जर्मन के तीन, नेपाल के छह, केरल के दो, दिल्ली के 11, पंजाब के दो, गुजरात के तीन, महाराष्ट्र के आठ, बंगलूरू के दो, गुजरात के पांच, अरुणाचल के दो, बिहार के एक, देहरादून के पांच, लुधियाना के चार, हरियाणा के चार, जम्मू-कश्मीर के एक, कुल्लू के दो, सिरमौर का एक, बिलासपुर का एक, मंडी के तीन, यूपी के पांच, हैदराबाद का एक, कोलकाता का एक और चंडीगढ़ के एक व्यक्ति को एयरलिफ्ट किया गया।

पांच दिन से फंसे 737 लोगों को निकाला

Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

 जिले के होली इलाके में पिछले पांच दिनों से फंसे छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को वीरवार को रेस्क्यू कर लिया गया। प्राथमिक पाठशालाओं की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए यह सभी खराब मौसम के चलते फंस गए थे।

सुबह नौ बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 416 छात्र-छात्राओं और 321 स्टाफ सदस्यों को पहले पैदल और फिर गाड़ियों के जरिए जिला मुख्यालय पहुंचाया गया। यहीं से सभी को घरों को भेज दिया गया।

वहीं, पांगी ब्लॉक के बच्चों को नेवी के दो हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट कर वीरवार शाम साढ़े चार बजे पांगी के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह नौ बजे के करीब तीसा, कल्हेल, सलूणी, सुंडला, बनीखेत, चुवाड़ी और सिंहुता ब्लॉकों के बच्चों को होली बस स्टैंड पहुंचाया गया। 

23 सितंबर से होली में फंसे थे 1200 विद्यार्थी और शिक्षक

Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

यहां से इन्हें गाड़ियों से त्यारी पुल पहुंचाया गया। त्यारी पुल से आगे बच्चे छोटी गाड़ियों से जिला मुख्यालय चंबा पहुंचाया गया। जिसके बाद विभिन्न ब्लॉकों के बच्चों को छोटी गाड़ियों और बसों से घरों को भेज दिया गया।

गौरतलब है कि होली में 20 से 23 सितंबर तक जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 399 छात्र और 417 छात्राएं पहुंचीं थीं।

इनके साथ 401 शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।23 सितंबर को भारी बारिश के चलते बच्चे और स्टाफ होली में ही फंस गए थे। जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि वीरवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाल कर छोटी गाड़ियों व बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। पांगी ब्लॉक के बच्चों को हेलीकॉप्टर के जरिए पांगी भेजा गया है।

नेशनल पार्क में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित निकाले

Himachal Pradesh Nine persons airlifted from Sarchu and dropped in Kullu in rescue operation

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में घूमने गए सभी सैलानी सुरक्षित हैं। पर्यटकों को रेस्क्यू कर शाक्टी लाया गया है। इसके बाद इन्हें मुख्य सड़क तक लाया जाएगा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क घूमने पर्यटक संजीवा पांडे के साथ कुल 10 लोग निकले थे। इन्हें ट्रैकिंग करते हुए शाक्टी आना था।

अचानक भारी बारिश के कारण ये पर्यटक फंस गए। इनके रेस्क्यू के लिए नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा टीम गठित की गई। टीम शाक्टी के ढेल पहुंची, जहां से सभी पर्यटकों को शाक्टी लाया गया। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल अजित ठाकुर ने कहा है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed