फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Continues To Feel The Heat, temprature increased upto 5 degree.

गर्मी से पहाड़ों पर छूट रहे पसीने, कई इलाकों में पारा 43 पार

Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Continues To Feel The Heat, temprature increased upto 5 degree.
दो दिन में शिमला में ही पारा सामान्य से 5 डिग्री बढ़ गया है। - फोटो : अमर उजाला

अमूमन ठंडे रहने वाले पहाड़ों में इन दिनों गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। बीते दो दिन में शिमला में ही पारा सामान्य से 5 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के तापमान में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल में बुधवार को ऊना जिले में सर्वाधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बाजार सूने हो गए हैं। कारोबार प्रभावित हो रहा है। उधर, बढ़ते पारे के चलते प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदलने की मांग भी उठना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी, उमड़े सैलानी

Himachal Pradesh Continues To Feel The Heat, temprature increased upto 5 degree.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और अधिक बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने मुख्यमंत्री से ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, हमीरपुर सहित कई अन्य मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों की समय समयसारिणी को बदलने की मांग की है। मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी के चलते सूबे के पहाड़ी पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों की तादाद बढ़ गई है।

देश के मैदानी क्षेत्रों में 40 से 45 डिग्री तक पहुंचे पारे से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों में ठंडक तलाशने उमड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, मनाली और डलहौजी में इन दिनों होटलों की आक्यूपेंसी फुल चल रही है।

इन पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों का खूब हुजूम उमड़ा है। बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 38.2, भुंतर में 36.5, धर्मशाला में 33.2, नाहन में 37.2, सोलन में 34, मंडी में 33.3, हमीरपुर में 38.7, बिलासपुर में 38.1, कांगड़ा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मनाली में 25.6, चंबा में 35.8, डलहौजी में 23.6 और कल्पा में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और अधिक बढ़ेगा। 24 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed