फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Coffers dry, govt to borrow Rs 700 crore to pay salaries pensions

विस चुनाव घोषणा से पहले चौथी बार फिर इतने करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

Sun, 24 Sep 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Coffers dry, govt to borrow Rs 700 crore to pay salaries pensions

विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले हिमाचल सरकार सात सौ करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष में चौथी बार कर्ज लेगी।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में वृद्धि पर होने वाले खर्च के लिए सरकार कर्ज ले रही है। सरकार ने 15 वर्ष अवधि वाले अपने सात सौ करोड़ के स्टॉक को बेचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश पर लगभग 52 हजार करोड़ का कर्ज है जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में कर्ज दो हजार करोड़ पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्टॉक को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 26 सितंबर को नीलामी प्रक्रिया होगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अनुमति ले ली है।

सरकार का अनुमान है कि सात सौ करोड़ के स्टॉक पर इतना ही पैसा बाजार से मिल जाएगा जिसकी अदायगी सितंबर 2027 के बाद करनी होगी।

वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार के वार्षिक बजट प्लान का अधिकांश हिस्सा कर्मचारी वेतन और पेंशन में जाता है।

इस वित्तीय वर्ष में दो हजार करोड़ से अधिक का लोन लिया

Himachal Pradesh Coffers dry, govt to borrow Rs 700 crore to pay salaries pensions

ऐसे में विकास कार्यों के लिए सरकार को केंद्र पोषित योजनाओं या फिर कर्ज पर ही निर्भर होना पड़ता है। इस वित्तीय वर्ष में सरकार लगभग दो हजार करोड़ से अधिक का ऋण ले चुकी है। प्रदेश सरकार के कई निगम और बोर्ड घाटे में चल रहे हैं, जिससे नॉन प्लान पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

सरकार ने नॉन प्लान के खर्च को कम रखने के लिए जो अनुबंध पर नियुक्तियां देने की नीति बनाई थी, उसमें भी बदलाव किया गया है। नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से सरकार पर आने वाले दिनों में आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को चार फीसदी अंतरिम राहत और चार फीसदी डीए भुगतान अगले माह से करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed