{"_id":"5b951023867a557ec074ae74","slug":"himachal-pradesh-brahmana-sabha-protest-against-sc-st-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी\/एसटी एक्ट न बदला तो चुनावों में नोटा करेंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी/एसटी एक्ट न बदला तो चुनावों में नोटा करेंगे प्रयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद किए गए संशोधन का विरोध जताया है। सभा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इसे नहीं बदला तो वह लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग करेंगे। प्रदेश ब्राह्मण सभा की राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक रघुनाथ मंदिर नाहन में आयोजित हुई।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में गुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम एक वर्ग को खुश करने से प्रेरित है। उन्होंने जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नजरअंदाज किया गया है वह निंदनीय है। पंडित गुण प्रकाश व एसआर अवस्थी ने कहा कि सियासी दलों ने वोट के लिए समाज को आपस में लड़ाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सवर्ण समुदाय से एकजुट होने की भी अपील की। उन्होंने जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की भी मांग की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण को समाप्त करने की वकालत की गई। प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने एक्ट में संशोधन और आरक्षण के विरोध में विचार रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर पंडित गुणप्रकाश शर्मा, महामंत्री शेष राम अवस्थी, सुरेश शर्मा, मुख्य संगठक सचिव एसडी शर्मा, मीना शर्मा, माया शर्मा, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, नाहन के अध्यक्ष सुख देव शर्मा, नरदेव शर्मा, मनमोहन शर्मा, आरआर शर्मा, विनोज शर्मा, अनिल प्रकाश शर्मा, बसंत शर्मा, अनिल शर्मा, तपेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, सतीश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, विद्या देव शर्मा, मोहन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।