फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police new dgp sitaram mardi took charge today

पदभार ग्रहण करते ही नए पुलिस मुखिया ने किया बड़ा एलान, अपराधों पर ऐसे कसेंगे लगाम

Wed, 10 Jan 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Jan 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
himachal police new dgp sitaram mardi took charge today

हिमाचल पुलिस के नए मुखिया सीताराम मरडी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बतौर डीजीपी मरडी ने पहले ही दिन कई बड़े एलान किए हैं। उम्र भर गालिब यही गलती करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आइना साफ करता रहा।

विज्ञापन


गालिब के इस शेयर के जरिये मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सूबे के नए डीजीपी सीताराम मरडी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मरडी ने पदभार ग्रहण किया और अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस की छवि को सुधारना प्राथमिकता है। कहा कि विभाग में सबसे पहले जो अंदर की खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हम बाहर कमियां तलाशने की जगह पहले विभाग के भीतर कमियां तलाशेंगे। गुड़िया प्रकरण व अन्य मामलों में फंसे पुलिस कर्मियों का परोक्ष रूप से बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक किसी का दोष साबित न हो, तब तक वह दोषी नहीं हो सकता। 

अपराधों से निपटने को काम्पैक्ट रणनीति बनेगी

himachal police new dgp sitaram mardi took charge today

डीजीपी मरडी ने कहा कि विभाग को लोगों के लिए इतना सुविधाजनक बनाया जाएगा कि आम आदमी को न्याय मिल सके। विभाग में प्रोफेशनलिज्म को बढ़ाया जाएगा और कानून व्यवस्था पुख्ता की जाएगी, क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है और वह इस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सरकार की नीति के अनुसार पुलिस कारगर तरीके से उस पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि महिला अपराध रोकने और उसकी जांच व अपडेट के लिए पहले ही मुख्यमंत्री खुद गुड़िया हेल्पलाइन और अन्य अपराधों के लिए अटल व होशियार सिंह हेल्पलाइन का एलान कर चुके हैं। बकौल मरडी, हिमाचल पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस फोर्स में से एक है। 

डीजीपी मरडी ने कहा कि सभी तरह के अपराधों से निपटने के लिए एक काम्पैक्ट रणनीति तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार पुलिस आगे काम करेगी। व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया टूल की मदद से लोगों की छोटी शिकायतों को दर्ज कर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये ही सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे के साथ ही बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

सोमेश गोयल नहीं रहे मौजूद

himachal police new dgp sitaram mardi took charge today

वहीं डीजीपी पद से हटाए गए सोमेश गोयल मौजूद नहीं रहे। फिलहाल वह डीजी कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर टेकनपुर गए हुए हैं। अब लौटने के बाद वह डीजी जेल के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे।

गौरतलब है कि गुड़िया प्रकरण के बाद से तलवार की धार पर चल रहे डीजीपी सोमेश गोयल को आखिरकार सरकार ने हटा ही दिया। उनकी जगह डीजी होमगार्ड रहे सीताराम मरडी को सूबे का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

सरकार के गठन के बाद से ही गोयल को हटाने की कयासबाजी चल रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुख्यमंत्री कार्यालय में ही केक कटवाने के बाद गोयल के तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि सरकार ने तमाम कयासों को धता बताते हुए आखिरकार सोमेश गोयल की डीजीपी के पद से छुट्टी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed