{"_id":"5c2726c3bdec2256bf2a4e3f","slug":"himachal-personnel-department-yet-not-updated-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही वेबसाइट को अपडेट नहीं कर पाया कार्मिक महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही वेबसाइट को अपडेट नहीं कर पाया कार्मिक महकमा
Sat, 29 Dec 2018 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार सभी विभागों को हाईटेक करने की बात कहकर सभी कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए कर्मचारियों और लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। बावजूद सरकार की अपनी वेबसाइट को अपडेट करने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि प्रदेश सरकार का सबसे अहम विभाग पर्सनल (कार्मिक) जो प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक और प्रादेशिक प्रशासनिक और अन्य विभागों के अधिकारियों की ट्रांसफर, प्रमोशन और एडिशनल चार्ज की नोटिफिकेशन जारी करता है।
विज्ञापन
उस विभाग की खुद की ऑफिशियल वेबसाइट ही 27 जुलाई 2018 के बाद अपडेट ही नहीं की गई है। इसमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पर्सनल) प्रबोध सक्सेना को बताया गया है। जहां प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस समय एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (पर्सनल) आरडी धीमान को बताया गया है और प्रबोध सक्सेना को प्रिंसिपल सेक्रेटरी शहरी और नगर एवं ग्राम नियोजन, ऊर्जा, हाउसिंग बताया गया है।
विज्ञापन
सरकार की यह ऑफिशियल वेबसाइट 17 दिसंबर, 2018 को अंतिम बार अपडेट की गई है। इस हिसाब से पर्सनल डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट में सचिव को गलत दर्शाया गया है, जबकि पर्सनल डिपार्टमेंट के मुखिया कैबिनेट में खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार में मुखिया मुख्य सचिव बीके अग्रवाल हैं। ऐसे में इतने अहम महकमें की गलतियों को ठीक करने के आदेश कौन जारी करेगा, यह भी अपने आप में एक अहम सवाल है, जिसका जवाब खुद सीएम जयराम ठाकुर ही दे सकते हैं।
विज्ञापन