{"_id":"5aaf743a4f1c1bb9758b60fd","slug":"himachal-personnel-department-directions-for-filling-backlog-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पद भरने को चलेगा विशेष भर्ती अभियान, 30 अप्रैल की डेडलाइन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पद भरने को चलेगा विशेष भर्ती अभियान, 30 अप्रैल की डेडलाइन तय
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और दिव्यांगों के बैकलॉग और रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाएगी। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालयों सहित अन्य सरकारी उपक्रमों को अभियान शुरू करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग ने रिक्त पद भरने से संबंधित तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 30 अप्रैल की डेडलाइन तय की है। कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव ने जारी पत्र में लिखा है कि इस संबंध में जल्द कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
जिन श्रेणियों में बैकलॉग को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग और अन्य भर्ती एजेंसियों के माध्यम से इस बैकलॉग को क्लीयर करने को तेजी से कार्य कर पात्र उम्मीदवारों की जल्द भर्ती की जाए।
विज्ञापन
सभी विभागीय प्रमुखों को अवगत करवाना होगा कि कितने पद उनके यहां रिक्त हैं और उनको भरने की अब तक क्या प्रक्रिया अपनाई गई।
रिक्त पदों के लिए जारी होने वाले विज्ञापनों को विशेष भर्ती अभियान के शीर्षक के साथ प्रकाशित करना होगा। इससे पहले सरकार ने जून 2017 तक सभी पद भरने का अभियान चलाया, लेकिन कई विभागों ने उसमें रुचि नहीं दिखाई।0