फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal panchayat election : candidate contesting election for Up Pradhan BDC and Zila Parishad in Bilaspur

घुमारवीं में एक उम्मीदवार तीन सीट से लड़ रहा चुनाव

Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election : candidate contesting election for Up Pradhan BDC and Zila Parishad in Bilaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं का एक व्यक्ति पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में तीन जगह से चुनाव लड़ रहा है। तीनों अलग-अलग पद हैं। यह व्यक्ति पहले से किसान संगठन से जुड़ा है। वहीं, प्रदेश में हो रहे ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई एक व्यक्ति तीन पदों से चुनाव लड़ रहा हो।

विज्ञापन


इस व्यक्ति ने विभिन्न पंचायतों से तीन पदों उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया गया है। इसका घर घुमारवीं पंचायत में पड़ता है। यहां प्रधान पद आरक्षित होने के बाद इसने उपप्रधान के लिए नामांकन दाखिल किया है तथा साथ वाली पंचायत पटा से बीडीसी के लिए दावेदारी पेश की है। अपने वार्ड से न चाहते हुए दूसरे वार्ड डंगार से जिला परिषद के लिए भी चुनावी दंगल में उतर गया है। यह व्यक्ति हर समय किसानों की बात करता है।
विज्ञापन


इन पदों पर यहां भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों में अपनी-अपनी साख बचाने की लड़ाई जारी है, वहीं यह व्यक्ति अकेला ही तीन-तीन पदों पर चुनावी ताल ठोंक रहा है। इस चुनावी दंगल में इस व्यक्ति की चुनौती कहां तक सफल हो पाती है, यह तो आने वाला समय बताएगा पर, प्रदेश का ऐसा इकलौता उम्मीदवार होने के कारण लोगों में सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed