फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: technical education board cancels exams and praticals

धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने रद्द कीं परीक्षाएं और प्रैक्टिकल

Sun, 09 Jan 2022 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jan 2022 06:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 10 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। इसके अलावा तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 14 जनवरी से शुरू हो रही थीं।

विज्ञापन
Himachal News: technical education board cancels exams and praticals
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी संस्थानों 10 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं अगले आदेशों तक स्थगित कर दी हैं। इस बारे में बोर्ड प्रबंधन ने सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 10 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। इसके अलावा तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 14 जनवरी से शुरू हो रही थीं। लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार सभी शैक्षणिक संस्थानों को आगामी आदेशों तक बंद करने के जारी किए गए फरमानों के कारण अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने भी इन प्रैक्टिकल और थियोरी की परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में 10 जनवरी से चलने वाली प्रैक्टिकल और थियोरी की परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने सभी बहुतकनीकी संस्थानों के प्रिंसीपलों को इन निर्देशों को अमल में लाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed