फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BJP MLA Vinod Kumar Pulls up SDM and office Kanungo

Mandi News: प्रशासनिक मदद न मिलने पर एसडीएम ऑफिस कानूनगो पर भड़के विधायक, खूब खरी-खोटी सुनाई

Fri, 18 Aug 2023 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने प्रभावित ग्रामीणों को लेकर एसडीएम कार्यालय और ऑफिस कानूनगो कार्यालय बल्ह पहुंचकर अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Himachal News: BJP MLA Vinod Kumar Pulls up SDM and office Kanungo
एसडीएम कार्यालय में अधिकारी के पास प्रभावितों का पक्ष रखते विधायक विनोद कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

नाचन क्षेत्र की रेफल पंचायत के भड़ाहन गांव में आई आपदा से करीब आधा दर्जन लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं। इस कारण कुछ लोगों ने घर खाली कर दिए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से मदद और तिरपाल देने से मना करने पर क्षेत्र के विधायक बिफर गए। इसके बाद वे वीरवार को नाचन के विधायक विनोद कुमार ने प्रभावित ग्रामीणों को लेकर एसडीएम कार्यालय और ऑफिस कानूनगो कार्यालय बल्ह पहुंचकर अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद एसडीएम स्मृतिका नेगी को विधायक के सामने यह कहना पड़ा कि ऑफिस कानूनगो हर कुछ बोल रहे हैं, ऑफिस कानूनगो ने विधायक विनोद कुमार को कहा कि एसडीएम मैडम ने कहा है कि मौसम साफ हो गया है कोई तिरपाल नहीं मिलेगा। इस पर एसडीएम कार्यालय में काफी देर तक दोनों तरफ से माहौल गरमाया रहा। एसडीएम कार्यालय में मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने विधायक विनोद को कहा कि आप 10 लोग लेकर आए हैं और हमें इस आपदा में हर जगह देखना पड़ रहा है। इस बीच विधायक और इस कर्मचारी के बीच काफी बहसबाजी हुई।

विज्ञापन

विधायक विनोद ने इतना तक कह दिया कि आप बताएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। स्थिति को गंभीर होते देख पहले से मौके पर जाने को तैयार एसडीएम स्मृतिका नेगी ने जब विधायक विनोद और लोगों को मौके पर जाने के लिए कहा तो स्थिति सामान्य हुई। विधायक विनोद ने कहा कि आप तिरपाल भी साथ ले चलें, अगर मौके पर जाना है तो। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में मचा घमासान शांत हुआ।

विधायक ने की बदतमीजी : एसडीएम
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि विधायक ने कार्यालय कानूनगो से अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उनके उपमंडल में प्रभावितों की जो लिस्ट आई है, उसके आधार पर सही राहत लोगों को वितरित की जा रही है।

अधिकारियों से रखा प्रभावितों का पक्ष
विधायक विनोद कुमार ने कहा कि रेफल और साथ लगती पंचायतों में प्रभावितों को एसडीएम कार्यालय बल्ह की ओर से सही तरह से राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों का पक्ष रखने वे एसडीएम कार्यालय बल्ह गए थे।

हारे, नकारे नेता प्रभावितों तक मदद पहुंचाने में डाल रहे अडंगा

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण एक ही दिन में विभिन्न क्षेत्रों में 50 से ज्यादा लोगों की हुई मौत होने पर विधायक राकेश जंवाल ने दुख जताया है। विधाायक ने कहा कि आपदा के समय कांग्रेस के नेता घटिया और ओछी राजनीति कर आपदा पीड़ितों के साथ भेदभाव कर प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनिंदा लोगों को राहत देने में तवज्जो दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

उनके विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में भी दो दिन पहले कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं और इसमें सुखद पहलू यह है कि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि लोगों के घर, जमीन और पशुधन जरूर बहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं हुईं, तब वे शिमला में थे। कई जगह रास्ते अवरुद्ध होने के बाद भी प्राकृतिक आपदा की सूचना मिलते ही वे अपने लोगों के बीच सहायता को पहुंचे हैं।

विधायक ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति नहीं होनी चाहिए।   देखा जा रहा है कि कुछ हारे नकारे लोग राजनीति कर अपने लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं लेकिन जो अन्य प्रभावित हैं उन्हें न तो तिरपाल और न ही अन्य किसी तरह की राहत सामग्री दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को भी चेताया कि वह प्रभावितों तक मदद पहुंचाने में कोई भेदभाव न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed