फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mahatma Gandhi connection with shimla

क्या है बापू का शिमला कनेक्शन, पढ़िए रोचक जानकारी और देखिए कुछ दुर्लभ तस्वीरें

Mon, 02 Oct 2017 05:14 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Mon, 02 Oct 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mahatma Gandhi connection with shimla
शिमला में 12 मई 1921 को रिक्‍शा में बैठकर तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रीडिंग से मिलने जाते महात्मा गांधी।

राजधानी शिमला से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गहरा नाता रहा है। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी ने कई बार शिमला की यात्राएं की। अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के कारण महात्मा गांधी को वार्ता के लिए कई बार शिमला का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन


इतिहास के गर्भ में छिपे कई महत्वपूर्ण फैसले राजधानी शिमला में ही हुए। महात्मा गांधी पहली बार शिमला मदन मोहन मालवीय और लाला लाजपत राय के साथ 12 मई 1921 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रीडिंग से मिलने आए थे। वह यहां जाखू इलाके में स्थित लाला मोहनलाल के बंगले पर भी रुके थे। 1931 में वायसराय लार्ड वेलिंग्टन से मिलने भी आए थे।
विज्ञापन


इस भवन में अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज चल रहा है। इसके बाद इमरसन से मिलने इसी साल बापू बल्लभ भाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू के साथ पहुंचे थे। यह बिल्डिंग एक आगजनी में ढह गई थी लेकिन इसका बाद में फिर से निर्माण किया जा चुका है। इसके बाद 1940 से 1946 के बीच बापू तीन बार शिमला आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला सम्मेलन के लिए वायसराय ने ली थी राय

Himachal Mahatma Gandhi connection with shimla
12 मई 1921 को शिमला के ईदगाह में रैली को संबोधित करते महात्मा गांधी।

शिमला सम्मेलन 25 जून 1945 ई. को हुआ था। शिमला में होने वाला यह एक सर्वदलीय सम्मेलन था। इसमें कुल 22 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि महात्मा गांधी इस सम्‍मेलन का हिस्सा नहीं थे लेकिन वायसराय और कांग्रेस कार्यकारी समिति ने इस पर उनसे राय ली थी।

सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख नेता जवाहरलाल नेहरू, मुहम्मद अली जिन्ना, इस्माइल खां, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अबुल कलाम आज़ाद, खान अब्दुल गफ्फार खां और तारा सिंह थे। मुस्लिम लीग की जिद के कारण यह सम्मेलन असफल हो गया था।

मुस्लिम लीग ने शर्त रखी थी कि वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में नियुक्त होने वाले सभी मुस्लिम सदस्यों का चयन वह स्वयं करेंगे। मुस्लिम लीग का यही अड़ियल रुख 25 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले शिमला सम्मेलन की असफलता का प्रमुख कारण बना था।

कालका-शिमला रेल से भी की थी यात्रा

Himachal Mahatma Gandhi connection with shimla

महात्मा गांधी ने प्रसिद्ध पर्यटन रेल कालका-शिमला रेल से भी 1921 में यात्रा की थी। समरहिल स्थित राजकुमारी अमृतकौर का घर भी महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं का साक्षी है।

शिमला आने पर महात्मा गांधी अधिकतर मैनोर विला में ठहरे और यहीं रुककर उन ऐतिहासिक फैसलों पर मंथन हुआ जो देश की आजादी के लिए मील का पत्थर साबित हुए।

समरहिल स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर के पास स्थित मैनोर विला के पास से जब आज भी गुजरते हैं तो एक सिहरन सी पैदा हो जाती है।

समरहिल के मैनोर विला के अलावा जाखू का फायर ग्रोव व शांति कुटीर गांधी की शिमला यात्राओं का इतिहास खुद में समेटे हुए है। 12 मई 1921 को जब महात्मा गांधी तत्कालीन वायसराय से मिलने शिमला आए थे तो उस समय उन्होंने ईदगाह में रैली को भी संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed