फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kullu Twelve percent GST on Apple Packaging Cartons

GST से महंगी हो गई सेब की पैकिंग, अब कॉर्टन खरीद पर इतने फीसदी टैक्स

Mon, 14 Aug 2017 03:39 PM IST
अमी चंद भंडारी/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
अमी चंद भंडारी/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू) Updated Mon, 14 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kullu Twelve percent GST on Apple Packaging Cartons

जीएसटी से सेब की पैकिंग महंगी हो गई है। बागवानों को कॉर्टन और वारदाना पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक कर देकर खरीदना पड़ रहा है। वारदाना खरीद में 12 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। इस पर बागवानों को पांच की जगह 12 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। जीएसटी लागू होने से बागवानों पर पहले की अपेक्षा 7 फीसदी कर लगा है।

विज्ञापन


ऐसे में बागवानों को और आर्थिक बोझ झेलना पडे़गा। घाटी के बागवान चमन ठाकुर, चुनीलाल, अमन ठाकुर, राजेश ठाकुर, लाल चंद, महेश शर्मा, अरुण ठाकुर आदि ने कहा कि अब 12 फीसदी जीएसटी का भुगतान कर कॉर्टन और वारदाना खरीदना पड़ रहा है। हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि कॉर्टन और वारदाना पर 12 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह बागवानों के हित में नहीं है। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजगीर महंत ने बताया कि कुल्लू समेत सूबे के किसानों-बागवानों को अधिक कर देना पड़ रहा है। पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर के अनुसार इससे बागवानों पर सेब पैकिंग के लिए अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार बागवानों की कितनी हितैषी है। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रमेश शर्मा के अनुसार कॉर्टन या वारदाना खरीद पर बागवानों को नियमानुसार 12 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा।

एक लाख खरीद पर चुकाने होंगे 12 हजार

Himachal Kullu Twelve percent GST on Apple Packaging Cartons

पहले ही ओलावृष्टि और अंधड़ के कारण बागवानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब जीएसटी की मार से भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। नियमानुसार एक लाख रुपये की पेटियां खरीदने पर अब बारह हजार रुपये जीएसटी चुकाना होगा। पहले यह करीब पांच हजार रुपये था। 

एक कॉर्टन पर 20 रुपये कीमत बढ़ी 
जीएसटी लागू होने से एक कॉर्टन पर करीब बीस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक ट्रक सेब पेटी में बागवान को करीब 35 सौ रुपये अतिरिक्त खर्चा वहन करना होगा। सब्जी मंडी में लगी बोली में केवल सेब के ही दाम मिलते हैं। इसमें अतिरिक्त पैकिंग का खर्चा नहीं दिया जाता है।

छोटे बागवानों पर होगा अधिक असर
वारदाना खरीद पर 12 फीसदी जीएसटी लगने का सीधा असर छोटे बागवानों पर होगा। पहले ही अधिक खर्च के बावजूद कम फसल के चलते बागवान बैकफुट पर हैं। अब पैकिंग का खर्चा बढ़ने से इनकी चिंता बढ़ गई है। मझोले और बड़े बागवानों पर जीएसटी का अधिक फर्क नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed