फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal health department decision family members vaccination verification from school students

स्वास्थ्य विभाग का फैसला: विद्यार्थियों से होगी घर के सदस्यों के टीकाकरण की वेरिफिकेशन

Thu, 18 Nov 2021 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Nov 2021 10:42 AM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय अपने-अपने वार्डों में टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। वह अपने वार्डों को दूसरी खुराक के साथ सौ फीसदी टीकाकरण की घोषणा कर सकेंगे।

विज्ञापन
himachal health department decision family members vaccination verification from school students
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन की दूसरी डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार स्कूलों में आने वाले बच्चों से घर के सदस्यों की वैक्सीनेशन की जानकारी लेंगे। अध्यापक यह जानकारी एकत्रित कर निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से साझा करेंगे। सरकार ने इस महीने के अंत तक कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्रों में भी टीकाकरण को लेकर महत्व दिया है। टीकाकरण सुनिश्चित करने में शहरी निकायों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय अपने-अपने वार्डों में टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। वह अपने वार्डों को दूसरी खुराक के साथ सौ फीसदी टीकाकरण की घोषणा कर सकेंगे।
विज्ञापन


पंचायतें पहले ही घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने वाले लाभार्थियों की पहचान जुटाने में लगी हैं। राज्य ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक की कुल 57 लाख 60 हजार 111 और दूसरी खुराक की 43 लाख 26 हजार 041 डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में आने वाले लोगों से भी टीकाकरण की लेंगे जानकारी
स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति की जांच की जाएगी और छूटे या छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण के लिए निकटतम टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed