{"_id":"60f40b2b8ebc3e79a12ffff4","slug":"himachal-hamirpur-news-fraud-of-rs-25-lakhs-in-the-name-of-getting-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदारों से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़सर में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदारों से 25 लाख की ठगी
Sun, 18 Jul 2021 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:37 PM IST
सार
हुकम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके रिश्तेदार रणजीत सिंह ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं। जब नौकरी नहीं लगी तो इन्होंने रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने न तो रुपये लौटाए और न नौकरी लगवाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस थाना बड़सर के तहत घुमारली गांव के दो लोगों से उनके बेटों को नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदार ने ही 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली। रुपये लेने के बाद रिश्तेदार ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर में शनिवार को घुमारली गांव के हुकम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके ही रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी करनेरड़ डाकघर फगोटी ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं। उनकी भाभी प्रोमिला से भी बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर रणजीत ने रुपये लिए। दोनों से करीब 25 लाख रुपये विभिन्न किस्तों में लिए हैं। जब नौकरी नहीं लगी तो इन्होंने रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने न तो रुपये लौटाए और न नौकरी लगवाई।
विज्ञापन
आरोपी दोनों का रिश्तेदार है और सेना से सेवानिवृत्त है। उधर, पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी इंस्पेक्टर मस्तराम नाईक ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से हुकम सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन